Search 

 

 

लौटाने/बदलने/पैसा वापस करने की नीति

शर्ते

  1. सीसीआईसी ग्राहक द्वारा निर्दिष्ट पते पर सुपुर्दगी करने के तीन बार प्रयास करेगा । यदि सामान की सुपुर्दगी तीन प्रयासों मे पूर्ण नही हो पाती है तो अत्पाद के लिए ग्राहक से ली गयी राशि सीसीआईसी द्वारा जब्त कर ली जाएगी इस बात का ध्यान रखे बिना कि उस सामान की आखिरकार ग्राहक को सुपुर्दगी हुई है या नहीं (आंतरिक नोट-उत्पादॊ की कीमत के जब्त होने के संबन्ध मे यह मुद्दा विचार योग्य है ।)

  2. उत्पादों को लौटाने/बदलने/पैसा वापस लेने का अनुरोध आर्डर किए गए सामान की प्रकॄति पर निर्भर करते हुए सामान की सुपुर्दगी की तारीख से ७ दिन के भीतर विचारणीय होगा ।

  3. खराब होने वाले उत्पादों के मामले मे, लौटाने/बदलने/पैसा वापस लेने के अनुरोध को उत्पादों की सुपुर्दगी के ७ दिनों के भीतर विचार किया जाएगा ।

  4. अन्य उत्पादों के मामले मे, लौटाने/बदलने/पैसा वापस लेने के अनुरोध को उत्पादों की सुपुर्दगी के ७ दिनों के भीतर विचार किया जाएगा ।

  5. ग्राहक द्वारा उत्पाद लौटाने/बदलने/पैसा वापस लेने के प्रत्येक अनुरोध मे आर्डर के विषय मे विशेष विवरण, कैश मीमों/बीजक संख्या, तारीख, मूल्य टैग (लेबल) आदि देना होगा ।

  6. ग्राहक द्वारा उत्पाद लौटाने/बदलने/पैसा वापस लेने के किसी भी प्रकार के ऎसे अनुरोध मे उत्पादो को लौटाने के कारणो का विशेष उल्लेख जैसे कमी (कमियों) की प्रकॄति, आकार की भिन्नता, रंग की भिन्नता आदि करना होगा ।

  7. सीसीआईसी द्वारा तब तक सामान को लौटाने/बदलने/पैसा वापस लेने के किसी भी अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा जब तक कि ग्राहक द्वारा सामान लौटाने/बदलने/पैसा वापस लेने के कारण का उल्लेख नहीं किया जाता और उस अनुरोध मे उल्लिखित कारण से सीसीआईसी संतुष्ट नही हो जाता ।

  8. ग्राहक को यह सुनिश्चित करना होगा कि यदि उत्पाद जिनमें विभिन्न हिस्सों/मॉडयूल्स को जोड़ा जाना है / बनाया जाना है और सीसीआईसी से खरीदे गए सभी हिस्सों/मॉडयूल्स को सीसीआईसी को अलग-अलग वापस कर दिया हो, यदि सीसीआईसी से खरीदा गया एक भी हिस्सा/मॉडयूल्स उससे गायब होता है तो बदलने/पैसा वापस करने का अनुरोध स्वीकार नही किया जाएगा ।

  9. ग्राहक द्वारा वापस किए गए किसी भी उत्पाद के पैसा वापस करने के किसी भी अनुरोध कि सीसीआईसी द्वारा केवल निम्नलिखित दशाओं में विचार किया जाएगा ।

  10. (i) उत्पाद मे कमी हो

  11. सीसीआईसी द्वारा उत्पादों के लिए दिए गए मूल्य की वापसी लौटाए गए सामान की प्राप्ति तथा उसमें से निम्नलिखित खर्चो को काटकर की जाएगी ।

  12. (i) पैंकिग, अग्रेषण तथा जहाजी लदान खर्चे एवं गिफ्ट सजावट के खर्चे (जो भी लागू हो)

    (ii) (आंतरिक टिप्पणी - दूसरे अन्य खर्चो का विवरण, यदि कोई हो, यहा जोड़े जॉए )

  13. किसी उत्पाद के विषय में लौटाई जाने वाली राशि का निर्धारण लौटाए गए उत्पाद की अवस्था को ध्यान में रखकर किया जाएगा ।

  14. जब कभी लौटाया गया उत्पाद प्राप्त होता है और पैसा लौटाने के अनुरोध की प्रक्रिया शुरु होती है तो ग्राहक को ग्राहक को पैसा लौटाने की सुचना ई-मेल के द्वारा दी जाएगी ।

  15. ग्राहक को पैसे की वापसी उसी माध्यम/विधी से की जाएगी जिसके द्वारा सामान खरीदते समय सीसीआईसी को की गई थी ।

  16. सीसीआईसी द्वारा ग्राहक को पैसे की वापसी लौटाए गए सामान की प्राप्ति के ७ से १४ दिन के भीतर प्राप्त होगी ।

  17. जब तक सीसीआईसी को सामान बदलने के कारण उचित नहीं बताये जाते, बदले गए सामान की सुपुर्दगी के लिए अतिरिक्त नौवहन खर्चो का भुगतान करना होगा ।

  18. सामान को बदलने की दशा मे, सीसीआईसी के लॉजिस्टिक साझेदार भी ग्राहक द्वारा उल्लिखित पते पर तीन बार बदले गए सामान की सुपुर्दगी करने के प्रयास करेगा । यदि सामान मूल्यवान हो जैसे कि आभूषण, कीमती कला वस्तुएं या कमजोर अथवा नाजुक किस्म का सामान, उस दशा में बदलते समय सामान की सुपुर्दगी करने का प्रयास केवल एक बार किया जाएगा ।

  19. सीसीआईसी द्वारा सामान की सुपुर्दगी के ७ दिन के बाद सामान को लोटाने/बदलने/पैसा वापस लेने के किसी भी अनुरोध पर विचार नही किया जायेगा, यदि सुपुर्दगी तीन प्रयासों में पूर्ण नहीं हो पाती हो तो इस बात का ध्यान रखे बिना कि सामान की सुपुर्दगी आखिरकार ग्राहक को हुई भी या नहीं, सामान के लिए ग्राहक से ली गयी कीमत सीसीआई द्वारा जब्त कर ली जाएगी ।

 

 


क्राफ्ट

आभूषण

होम लाइन

फर्नीचर

चित्रकला

कालीन

दीपक और मोमबत्ती

एक्सक्लुसिव आरटीफॆक्टस

किताबॆं



पुरुषो कॆ वस्त्र

स्त्रियो कॆ वस्त्र

बच्चो कॆ वस्त्र

शॉल

साड़ी

फेशन कलेक्शन


डिलीवरी पॉलिसी | परित्याग | रिफंड पॉलिसी | सुरक्षित खरीदारी | संपर्क करॆं
© २००३ सेंट्रल काटॆज इण्डस्ट्रीज कारपोरॆशन ऑफ इण्डिया लि०. सभी अधिकार आरक्षित.